गुमला:तेज रफ्तार में बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरने से दो छात्रों की मौत..

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के पालकोट थाना के बघिमा स्थित जबराढोड़हा पुल के नीचे गिरने से दो छात्रों की मौत हो गयी।बताया जाता है कि दोनों छात्र बाइक समेत पुल के नीचे गिरे हैं।घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी।मृतकों में तेतरडीह परसा रायडीह के भिंसेंट कुमार व एक अज्ञात छात्र है। बताया गया कि दोनों छात्र बाइक से गुमला से पालकोट की ओर जा रहे थे। बाइक की रफ्तार अधिक थी। साथ ही पुल के समीप तीखा मोड़ भी है।तेज रफ्तार बाइक का संतुलन नहीं संभल पाया और दोनों पुल के नीचे जा गिरे।जिससे दोनो की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पालकोट थाना की पुलिस पहुंची। दोनों शवों को बरामद कर थाना ले गयी।मृतक भिंसेंट एसएस बालक इंटर कॉलेज, गुमला का छात्र है। जबकि एक छात्र की पहचान नहीं हो सकी है। जबरा पुल के समीप पहले भी कई बड़ी घटनाएं हो चुकी है। दर्जनों लोगों की मौत पुल के नीचे गिरने से हुई है।