Jharkhand:दो शिकारियों को बंदूक,नीलगाय के मांस और खाल के साथ गिरफ्तार किया,जेल भेजा गया.

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले के गारू में दो शिकारियों को नीलगाय के कच्‍चे मांस और खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो देसी बंदूक भी बरामद किया गया है। बताया गया कि वन प्रमंडल उत्‍तरी व दक्षिणी क्षेत्र के छिपादोहार वन क्षेत्र के बरखेता जंगल से गुप्त सूचना के आधर पर दो शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में रेंजर सुबेन्द्र कुमार ने बताया कि डीएफओ कुमार आशीष को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित वन क्षेत्र में शिकारियों ने नील गाय का शिकार किया है। इसी के आधार पर बरखेता जंगल में छापामारी की गई। इसी दौरान नील गाय के मांस, चमड़ा, दो देसी बंदूक के साथ गांव के ही गुदन सिंह, कारी लोहरा उर्फ रामेश्वर लोहरा को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार के बाद रेंजर और वनपाल ने पत्रकारों को बताया कि नील गाय का शिकार करना प्रतिबंधित है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।