Jharkhand:सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह को सराहनीय सेवा मेडल, बोले- कभी नहीं भूलने वाला पल है।

राँची।गणतंत्र दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह के दौरान राँची पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे देवेंद्र कुमार सिंह को सराहनीय सेवा मेडल प्रदान किया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अपने हाथों से मेडल पहनाया। सम्मान ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीवन में कभी नहीं भूल पाने वाला लम्हा है।उन्होंने कहा कि पुलिस की सेवा में आने के दौरान हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसका कार्य समाज के लिए प्रेरणा बने रहे।समाज और पुलिस में पद का सम्मान मिले।इसी लगन मेहनत से पुलिस में सेवा कर रहे हैं।उन्होंने कहा एक पुलिस अधिकारी के रूप में मैंने इसे पूरा करने का प्रयास किया। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने अपने सभी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि वरीय अधिकारियों के नेतृत्व और मार्गदर्शन से ही बहुत कुछ सीख कर वह आगे बढ़ रहे हैं। भविष्य में भी वह विभाग और आम लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।