Jharkhand:नाबालिग लड़की बनी माँ,बालिका गृह में दी बच्ची को जन्म,अपहरण के बाद हुआ था दुष्कर्म।

पलामू।झारखण्ड के पलामू में बालिका गृह में एक नाबालिग लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है।बच्चे को जन्म देने के बाद दोनों को एमएनसीएच में भर्ती कराया गया है। प्रसव होने के बाद मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी गई है। नवजात शिशु की नाबालिग माँ पलामू जिला के पड़वा प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है।घटनाक्रम की जानकारी बाल कल्याण समिति को भी दी गई। प्रसव होने के बाद तत्काल जच्चा और बच्चा को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल बच्चा व जच्चा दोनों स्वस्थ हैं

मिली जानकारी अनुसार बुधवार को पीड़िता को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। बालिका गृह में लोग एकत्रित हुए और इसी दौरान नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार वह पोस्को एक्ट की पीड़िता है। मई 2020 में उसे बालिका गृह में लाया गया था। उस समय नाबालिग के परिजनो ने एक लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया था।इसके बाद पड़वा थाना की पुलिस ने नाबालिग को अपहरण के पांच माह बाद 20 मई 2020 को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था।

आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया था

आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब भी सेंट्रल जेल में बंद है। उस समय आरोपी ने पीड़‍िता के साथ दुष्‍कर्म किया था। इस मामले के बाद पीड़‍िता को बालिका गृह भेज दिया गया। बाद में वह गर्भवती हो गई। पीड़‍िता के परिवार वालों ने गर्भपात के लिए कोई आवेदन नहीं दिया था।

‘दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग लड़की ने बाल कल्याण समिति की देखरेख में एक बच्ची को जन्म दिया है। नियमानुसार पीड़िता ने गर्भपात कराने संबंधित कोई आवेदन नहीं दिया था। इस बाबत न्यायालय से भी कोई आदेश निर्गत नहीं हुआ था। ऐसे में बाल कल्याण समिति की देखरेख में नाबालिग लड़की का प्रसव कराया गया है। जच्चा-बच्चा की देखरेख समिति करा रही है।’ —प्रकाश कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, मेदिनीनगर, पलामू।