#Jharkhand:पुलिस मुख्यालय में संविधान शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ,पुलिस महानिदेशक,मुख्यालय श्री अजय कुमार सिंह के द्वारा भारतीय संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी गयी।

राँची।आज दिनांक-26.11.2020 को 11ः00 बजे पूर्वाहन झारखण्ड पुलिस मुख्यालय,धुर्वा,राँची में संविधान शपथ ग्रहण समारोह-2020 का आयोजन किया गया।जिसमें पुलिस महानिदेशक,मुख्यालय श्री अजय कुमार सिंह के द्वारा पुलिस मुख्यालय के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों,सहकर्मी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुये भारतीय संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी गयी।
इस शपथ ग्रहण समारोह में श्री मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक,विशेष शाखा, झारखण्ड,श्रीमती सुमन गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, झारखण्ड,श्रीमती प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, झारखण्ड,श्रीमती अनेप्पु विजयालक्ष्मी,पुलिस उप-महानिरीक्षक,कार्मिक, झारखण्ड,श्री धनंजय कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक,विशेष शाखा, झारखण्ड,श्रीमती शिवाणी तिवारी पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा,झारखण्ड एवं कर्नल के0ए0खान,पर्यवेक्षक, सी0आई0 ए0टी0स्कूल्स, झारखण्ड सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त सहकर्मी शरीक हुए।
द्वाराः-मीडिया सेल
पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड राँची।