Jharkhand:गुमला के बसिया में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या,छानबीन में जुटी है पुलिस

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के बसिया में खूँटी तोरपा विधायक कोचे मुंडा के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना जिले के बसिया थाना क्षेत्र स्थित मुंडा टोली में हुई है।जहां शुक्रवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने विधायक कोचे मुंडा के रिश्तेदार संतोष की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने संतोष को पांच गोली मारी।जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना का अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया. अपराधियों ने किस वजह से संतोष को गोली मारी है अब तक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आ पायी है।घटना की सूचना मिलते ही बसिया एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी, इंस्पेक्टर बैजू उरांव, थाना प्रभारी अनिल लिंडा घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटे गए थे।

बताया गया कि बसिया थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार को तोरपा से भाजपा विधायक कोचे मुंडा के साले 30 वर्षीय संतोष मुंडा की हत्या कर दी है। घटना सुबह 7 बजे की है। अपने घर से एक किलोमीटर दूर संतोष बसिया पावर ग्रीड के पीछे शौच करने गए थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। 5 गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटन को अंजाम देने के बाद अपराधियों के जंगल की ओर फरार होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले ली है।और शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।बसिया डीएसपी विकास लागुरी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शुरुआती जांच में पुलिस इसे जमीन विवाद का मामला मान रही है तो स्थानीय लोग इसे आपसी रंजिश बता रहे हैं। संतोष बसिया बस्ती में नया पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी में थे। जमीन चिन्हित करने के बाद इसके शुरुआत काम भी प्रारंभ कर दिए गए थे। हत्या को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।