Jharkhand:आजीवन कारावास के 90 कैदियों की रिहाई,अनिल शर्मा व सुरेंद्र बंगाली ऐसे अपराधी,जिन्हें मुक्त करना रिपोर्ट में खतरनाक बताया

राँची।झारखण्ड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में पिछले एक माह में कई चरणों में चली राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में आजीवन कारावास के 90 कैदियों को छोड़ने पर सहमति बनी।जिसमें राँची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के 53 कैदी, लोकनायक जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग के 11 कैदी, केंद्रीय कारा दुमका के 17, केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर के छह और केंद्रीय कारा मेदिनीनगर पलामू के तीन कैदी शामिल हैं। राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में राज्य की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 185 कैदियों की सूची पर विचार किया गया।बताया गया कि इसी सूची में कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा व सुरेंद्र बंगाली का नाम भी था, जिनका पत्ता कट गया। उनकी कारा मुक्ति पर पर्षद की सहमति नहीं मिली। राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद के फैसले के बाद बुधवार को राँची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से 20 बंदियों को छोड़ा गया। जो ज्यादा बुजुर्ग थे, उन्हें आज गुरुवार को उनके परिजन के साथ घर भेजा जाएगा। ऐसे शेष बंदियों की संख्या 33 है। राज्य के अन्य केंद्रीय कारा से भी बंदियों को छोड़ा जाना जारी है।

कुख्यात अनिल शर्मा व सुरेंद्र बंगाली ऐसे अपराधी,जिन्हें मुक्त करना खतरनाक बताया

राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा और सुरेंद्र बंगाली उर्फ सुरेंद्र सिंह रौतेला का नाम भी असमय कारा मुक्ति की सूची में रखा गया था। बैठक में एसपी, जेल प्रशासन व प्रोबेशन पदाधिकारी की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई थी। अनिल शर्मा राँची के मेन रोड स्थित हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निवासी है।उनके बारे में रिपोर्ट दी गई कि उन्होंने जेल में ही एक अन्य अपराधी की हत्या कर दी थी। इसी तरह सुरेंद्र बंगाली के बारे में भी रिपोर्ट दी गई कि कैसे उन्होंने महेश पांडेय व उनके भाई की हत्या कर दी थी। रंगदारी व हत्या इन अपराधियों की फितरत रही है। यही वजह है कि इन दोनों अपराधियों की असमय कारामुक्ति पर विचार नहीं किया जा सकता है। सभी रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ही बोर्ड ने उन्हें असमय कारा मुक्ति के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

इन बंदियों को छोड़ने पर बनी है सहमति,जो अलग अलग जेलों में हैं

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार

किनुवा उरांव (बहदुरा, घाघरा, गुमला), सीताराम मुंडा (सरजामा, खूंटी), सुकरू उरांव (चुंदरी कटियाटोली, घाघरा, गुमला), सीताराम टुडू (बड़बिंदा टोला नुतनडीह, चांडील, सरायकेला-खरसांवा), हादी उरांव (बैद खिजरी, बेड़ो, राँची), अनिल कुजूर (बोंडो, मांडर,राँची), विशेश्वर दत्त (कमलपुर, गम्हरिया, सरायकेला-खरसांवा), फगुआ उरांव (सिलागाईं, चान्हो,राँची), जगमोहन कंवर (सोहरपाट, नेतरहाट, लातेहार), राजेश लकड़ा (मोराबादी, सिंदुआर टोली, बरियातू, राँची), अभिषेक कुमार उर्फ बॉल (शास्त्रीनगर, सिवान, बिहार), बिनोद लोहरा (जामरी, कुड़ू, लोहरदगा), भखलू उरांव उर्फ हाबिल लकड़ा (औरा बहार, अंबा टोली, ठेठईटांगर, सिमडेगा), शिवपूजन प्रसाद (सतबरवा, डालटनगंज, पलामू), माटा सिंकू (मृगलिंडी, टोंटो, पश्चिमी सिंहभूम), भुजू मुर्मू (राघोई, सोनुआ, पश्चिमी सिंहभूम), बुधराम उरांव (सिकरी, डुमरी, गुमला), सुलेमान बारला (गुल्लू बाजार, रोड, मुरहू, खूंटी), लालवती देवी (शनिचर टोली, बसिया, गुमला), गोपाल मुंडा (जोन्हा, अनगड़ा, रांची), सुकरा महली (पोला, लापुंग, रांची), कोकिल सिंह सरदार (भानगोथ, नीमडीह, सरायकेला-खरसांवा), बेंजामिन तिर्की (इरावल, डुमरी, गुमला), सोवर्धन हांसदा उर्फ सोवर्धर हांसदा (चुनीडीह, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम), भोगलू उरांव (बैद, खिजरी, बेड़ो, रांची), सामुएल सुरीन (पारो महतो टोली, बानो, सिमडेगा), शेरा उरांव (सोस भरवा, मनिका, लातेहार), झुकी पाहन (डाड़ी सिमरटोली, लापुंग, रांची), मंटू दास (आदरडीह, नीमडीह, पश्चिमी सिंहभूम), श्याम जोनो उर्फ गुरुबचन जोनो (घाघरा टोली, कुंदरसाई, मनोहरपुर, पश्चिमी सिंहभूम), रघनु मुंडा (नीचे टोला सिल्ली, घासी टोला, सिल्ली, रांची), बंधना पाहन (खंभुवा, कामडारा, गुमला), रामधन महतो उर्फ बुतरू महतो (सोसो, सिल्ली, रांची), सुकरा गोप (सौदे, बिचलाटोला, रनिया, खूंटी), महेंद्र गोप (बाघी ठेका टोली, लोहरदगा), हीरा साव (कुलाबिरा पंडरिया, गुमला), सोमा उरांव (लोहरी, बसिया, गुमला), बंदा उर्फ बांदो उरांव (लोहरी, बसिया, गुमला), गांधी उरांव (लोहरी, बसिया, गुमला), आलम महतो (जवली, भरनो, गुमला), रामसागर साय (बनगांव, कुरडेग, सिमडेगा), लदुरा चेरवा उर्फ जोटो (दुईया, गुवा, पश्चिमी सिंहभूम), बरजो सवैया (गुंडीपुआ, मुफ्फसिल, पश्चिमी सिंहभूम), मारकुस लकड़ा (कठारी महुवाटोली, चैनपुर, गुमला), बिहारी लोहरा (पतिया, सिकरिया टोली, गुमला), घमड़ा उरांव (सुपाली, सिसई, गुमला), अजय कुजूर (रूदरपुर, डुमरी, गुमला), रघुनाथ सिंह सरदार (भंगत, नीमडीह, सरायकेला-खरसांवा), इंदर गौड़ (भीतबुना, जलडेगा, सिमडेगा), सियाराम साहू (खुखरा, बेड़ो, रांची), गणेश गोडसोरा (बाईहातू, गुवा, पश्चिमी सिंहभूम), रांगा लोहरा (बेड़ाहातू, अड़की, खूंटी) व मंगरा उर्फ मंगल उरांव (पाली, रातू, रांची)।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग

तैयब अंसारी (बुलारी, हंटरगंज, चतरा), गुलाब मंडल (गादी, जमुआ, गिरिडीह), बासुदेव मंडल (गादी, जमुआ, गिरिडीह), बद्री मंडल (पंडरमनिया, बिरनी, गिरिडीह), खिरोद दत्त (कमोदपुर, गम्हरिया, सरायकेला-खरसांवा), अमरजीत आनंद (पारसनाथ रेलवे स्टेशन ईस्ट रेलवे, पारसनाथ, गिरिडीह), क्यूम अंसारी (बलुरी, हंटरगंज, चतरा), मनीरुद्दीन अंसारी उर्फ मनीरुद्दीन मियां (महुआडाबर, टुंडी, धनबाद), काली मोदी (मोती लेदा, बेंकाबाद, गिरिडीह), विशाल शर्मा उर्फ बंटी (संडे बाजार, गांधीनगर, बोकारो) व गोमा बेसरा उर्फ मोतीलाल (करमाटांड़, बेंगाबाद, गिरिडीह)।

केंद्रीय कारा, दुमका

सोमाय टुडू (बागझोपा, बोआरीजोर, गोड्डा), मरांग टुडू (बागझोपा, बोआरीजोर, गाेड्डा), रायसन टुडू (बागझोपा, बोआरीजोर, गोड्डा), तलय टुडू (बागझोपा, बोआरीजोर, गोड्डा), चुंडा मरांडी (तालपहाड़ी, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़), नरेंद्र टुडू (तालपहाड़ी, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़), टेनिस मरांडी (तालपहाड़ी, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़), दास टुडू (बागझोपा, बोआरीजोर, गोड्डा), गणेश टुडू (बागझोपा, बोआरीजोर, गोड्डा), लाल टुडू (बागझोपा, बोआरीजोर, गोड्डा), दिलबहार उर्फ दिलीप डोम (सटकी, बिंदापाथर, जामताड़ा), संजय मंडल (भंडारकोला, कुंडा, देवघर), कानो बास्की (जबरदाहा, बिंदापाथर, जामताड़ा), मांझी टुडू उर्फ ढेना टुडू (जामकनाली, हेसाघुटू, अमड़ापाड़ा, पाकुड़), जिवेंद्र झा (सोनडीहा, पोड़ेयाहाट, गोड्डा), लुकमान मियां (धरमपुर, नारायणपुर, जामताड़ा) व सलखु हांसदा (कौरी खुटाना, बोरिया, मिर्जाचौकी, साहिबगंज)।

केंद्रीय कारा घाघीडीह, जमशेदपुर

निरंजन दत्ता (कमलपुरा, गम्हरिया, सरायकेला-खरसांवा), बुधू मुंडा (रोला हातु टोला, टेपे हेस्सा, कुचाई, सरायकेला-खरसांवा), मांगा मुंडा (रोलाहातु, टेपे हेस्सा, कुचाई, सरायकेला-खरसांवा), सुखराम उर्फ हाथीराम मुंडा (रोलाहातु, टोपे हेस्सा, कुचाई, सरायकेला-खरसांवा), सेलाय पुरती (छोटा कुईड़ा, बड़काकुली, गोईलकेरा, पश्चिमी सिंहभूम) व गोपी गोप (ईटोर, ऊपरटोला, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम)।

केंद्रीय कारा, पलामू

श्रवण विश्वकर्मा (सखुआ, पटना, पलामू), विश्वनाथ सिंह उर्फ बीएन सिंह (खाप, पांकी, पलामू) व प्रदीप विश्वकर्मा (सखुआ, पाटन, पलामू)।

साभार-