Big Breaking:दिल्ली पुलिस ने राँची पुलिस की सहायता से मानव तस्कर रामलखन ओहदार को किया गिरफ्तार

झारखण्ड न्यूज Exclusive

राँची।राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र में कुख्यात मानव तस्कर रामलखन ओहदार उर्फ रामलखन साहू को दिल्ली पुलिस ने राँची पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बुधवार देर शाम दिल्ली पुलिस की एक टीम एक इंस्पेक्टर,एक सब इंपेक्टर और एसएसपी की स्पेशल टीम ने चुटिया थाना पुलिस के साथ मिलकर चुटिया से गिरफ्तार किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया कि मुख्य सरगना गुमला जिले के कामडारा निवासी रामलखन साहू उर्फ रामलखन ओहदार है।आरोपी रामलखन को के धुमसा टोली चुटिया से गिरफ्तार किया है।चुटिया में खुद का आलीशान मकान बनाकर रह रहा है और वहीं लड़कियों का हॉस्टल चलाता है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पहले उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि रामलखन मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे गलत कार्यों में लगा है और इसी से उसने काफी पैसे अर्जित करते हुए आलीशान तीन मंजिला मकान बनाया है।वहीं राँची में मॉल भी बनाया है वह अपने राँची स्थित आवास पर ही गर्ल्स हॉस्टल चलाता है।इस सम्बन्ध में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।पूछताछ के बाद खुलासा कर सकती है पुलिस।

बता दें दो साल पहले भी सिमडेगा पुलिस ने रामलखन साहू को चुटिया से गिरफ्तार किया था।उस समय गिरफ्तारी से बचने के लिए घर पहले तल्ले से कूदकर भागने की कोशिश किया था लेकिन पुलिस ने उस समय दौड़ाकर दबोचा था।