राजधानी राँची में प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती की हत्या,पुलिस छानबीन में जुटी है

राँची।राजधानी राँची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में लड़का लड़की का शव बरामद किया गया।दोनों की हत्या कर शव को फेंक दिया गया।शनिवार की सुबह हुलहन्डू पूल के पास युवक-युवती का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची है और एफएसएल टीम भी पहुँचकर जांच में जुटी है।दोनों शव के ऊपर गंभीर चोट के निशान है।सम्भवतः टाँगी से मारकर हत्या की गई है। युवक की पहचान शांतिनगर में रहने वाले विवेक और युवती की पहचान पूजा के रूप में की गई है।इस मामले में आशंका जताई जा रही है,कि प्रेम प्रसंग की वजह से दोनों की हत्या कर दी गई है।मृतक युवक विवेक इकलौता बेटा था।

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।युवती की शादी हो गई थी और उसका एक बच्चा भी है. हालांकि वह अपने पति से अलग रह रही थी। शुक्रवार को दोनों अपने घर से बाहर निकला था, हालांकि रात तक दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे थे।परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।इसी दौरान शनिवार की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया।

इस मामले में पुलिस का कहना है, कि दोनों युवक युवती शुक्रवार से लापता था।दोनों की हत्या की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।