झारखण्ड पुलिस को मिली बड़ी सफलता,15 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल 10 लाख इनामी नक्सली बलराम सहित 9 नक्सली गिरफ्तार

राँची।झारखण्ड में लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों के खिलाफ चली मेगा ऑपरेशन अभियान।ये अभियान 2 दिनों तक चला।इस 12 दिन चले अभियान के दौरान 10 बार नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई।नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी बलराम उरांव समेत नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में शैलेंद्र नगेसिया, रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी, मारकुश नगेसिया, वीरेन कोरवा, मुकेश कोरवा, शैलेश्वर उरांव, बलराम उरांव, शीला खेरवार और दशरथ खेरवार को गिरफ्तार किया है। इसमें जोनल कमांडर बलराम उरांव पर दस लाख रुपये का इनाम है।बलराम के ऊपर 82 मामले दर्ज है।नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक इंसास रायफल, 315 बोर का रायफल, एक अमेरिकन रायफल, एक पिस्टल, 1678 जिंदा गोली, 21 मैगजीन, समेत कई अन्य सामान बरामद किया है।

कई बड़े घटनाओं में शामिल था रविंद्र गंझू का दस्ता

भाकपा माओवादी संगठन का रिजनल कमांडर 15 लाख इनामी रविंद्र गंझू अपने संगठन के जोनल कमांडर छोटू खेरवार, बलराम उरांव समेत कई 30 से 40 नक्सली लोहरदगा लातेहार सीमा के बुलबुल जंगल में जमा हुए थे। और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। जिसके बाद सुरक्षाबलों के द्वारा अभियान चलाया गया।रविंद्र गंझू का यह दस्ता के द्वारा धरधरिया जलप्रपात में ब्लास्ट कर 11 पुलिसकर्मी की हत्या, लातेहार के चंदवा ने चार पुलिसकर्मी की हत्या, गुमला में 29 वाहनों में आगजनी समेत कई अन्य घटनाओं को अंजाम देने में शामिल थे।

15 लाख इनामी रविंद्र गंझू का दस्ता बिखरा

सुरक्षा बलों द्वारा आठ फरवरी से ही नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।इसमें झारखण्ड जगुआर, जिला बल व सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन शामिल थे। नौ नक्सलियों की गिरफ्तारी से रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू का दस्ता बिखर गया है। इस दस्ते में रविंद्र के अलावा रंथू उरांव, छोटू खरवार और लाजिम अंसारी ही फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।इनको भी दबोचने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन के दौरान कब-कब क्या हुआ:

10 फरवरी : सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई थी, दोनों ओर से लगभग 50 राउंड गोलियां चली थीं।

11 फरवरी : सर्च अभियान के दौरान बुलबुल जंगल में आइइडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान दिलीप कुमार और नारायण दास घायल।

12 फरवरी : बुलबुल जंगल में फिर से आइइडी ब्लास्ट. कोबरा बटालियन के जवान तोमिन कुमार घायल।

13 फरवरी : पुलिस और नक्सलियों में गोलीबारी. दोनों ओर से करीब 50 राउंड गोलियां चलीं. सर्च अभियान में पुलिस को नक्सलियों के हथियार, गोली सहित कई विस्फोटक सामान मिले।

14 फरवरी : बुलबुल जंगल के साथ अलग-अलग जगह घघरी, गोताक और लातेहार सीमावर्ती क्षेत्रों के मराइन जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया. बंकर मिले।

15 फरवरी : बुलबुल जंगल में सर्च अभियान चलाया गया.

16 फरवरी : बुलबुल जंगल में माओवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़, इसमें एक नक्सली मारा गया।

19 फरवरी: दस लाख इनामी समेत नौ नक्सली गिरफ्तार।