खूँटी:दूसरी लड़की से अवैध सम्बंध के चक्कर में युवक ने पत्नी की हत्या कर दी,आरोपी गिरफ्तार

खूँटी।झारखण्ड के खूंटी जिले में पति-पत्नी और ‘वो’ के चक्कर में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव की है।बताया जा रहा है कि पति सुंबर टूटी का दूसरी लड़की से अवैध संबंध था।इससे पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा हो रहा था।आवेश में आकर पति ने पत्नी चांदमनी नाग 20 वर्ष की गला दबाकर हत्या कर दी।खूंटी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि पत्नी की हत्या का आरोपी पति सुंबर टूटी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि उसके साथ चांदमनी लिव-इन-रिलेशनशिप (ढुकु विवाह) में रहती थी।इस बीच उसका गांव की दूसरी लकड़ी के साथ अवैध संबंध हो गया।जिसे लेकर उसका पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था।सुंबर भी अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता था।वह पत्नी से अलग अपने दूसरे घर में रहता था। रविवार की शाम चांदमनी साथ में रहने के लिए जिद कर रही थी। जिसे लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।गुस्से में आकर सुंबर ने चांदमनी की गला दबा कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद वह सोने चला गया। इस संबंध में मृतका चांदमनी की माँ कुंवारी देवी ने मारंगहादा थाने में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुंबर टूटी को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। छापामारी अभियान में इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी, मारंगहादा थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार मंडल और सशस्त्र बल शामिल थे।