कोडरमा:बस चालक की लापरवाही से बाइक सवार दो युवक की गई जान,डेढ़ दर्जन से ज्यादा बस यात्री घायल

कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकाई के समीप सोमवार की सुबह करीब 9 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ।इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी,जबकि बस में सवार करीब डेढ़ दर्जन अधिक यात्री घायल हो गए।घायलों में कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।बताया गया कि बस चालक शराब के नशे में था।इस कारण ये बड़ा हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक सरिया-गिरिडीह से कोडरमा होते हुए बिहार के नवादा जा रही गौरव बस नम्बर BR 27 4781 लोकाई तालाब के समीप बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल JH12D 4230 पर सवार दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद बस चालक ने भागने के चक्कर में कुछ दूर आगे जाकर संत क्लेयर्स स्कूल के समीप एक ट्रक को भी पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस पर सवार 18 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और बाइक सवार मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

इधर बताया गया कि सड़क हादसे में घायलों में माधोपुर सतगांवा निवासी 70 वर्षीय रहमान मियां, चिंस्को गिरिडीह निवासी 68 वर्षीय गुलाम रसूल, चितरकोली रजौली निवासी विन्दा देवी (पति नारायण शर्मा), रजौली निवासी मीरा देवी (पति स्व विजय प्रसाद), परसन गिरिडीह निवासी 50 वर्षीया मीना देवी (पति लेखों मिस्त्री), डोमचांच निवासी रंजू देवी (पति भातु सोनी), परसिया गिरिडीह निवासी 23 वर्षीया प्रियंका कुमारी (पति जितेंद्र कु शर्मा), इंदरवा बस्ती झुमरीतिलैया निवासी 45 वर्षीय कृष्णा शर्मा (पिता बाबू ठाकुर), चुंचावो राजधनवार गिरिडीह 55 वर्षीय मंजुल अंसारी, बस चालक मानव सिंह (पिता जगदीश सिंह सरिया गिरिडीह), रोहतास बिहार निवासी 55 वर्षीया आशा देवी (पति मुंशी राम), 23 वर्षीया सपना देवी (पति सूरज राउत), 2 वर्षीय लखि कुमार (पिता सूरज राउत), 3 वर्षीया रूही कुमारी (पिता सूरज राउत), पँचगांवा डोमचांच निवासी 13 वर्षीय रिशु कुमार (पिता पिंटू राणा), 11 वर्षीय रितिका कुमारी (पिता पिंटू राणा), 9 वर्षीया इशिका कुमारी (पिता पिंटू राणा), 7 वर्षीया आरुषि कुमारी (पिता पिंटू राणा), 66 वर्षीय जागेश्वर राणा के नाम शामिल हैं।