Jharkhand:घर में गोली चलने से नाबालिग घायल,पुलिस छानबीन में जुटी है,गोली कैसे चली,घर में पिस्टल कहाँ से आई

राँची/पिपरवार।राय कोलियरी आवासीय कॉलोनी परिसर के एक घर मे गोली चलने से नाबालिग घायल।।बताया जा रहा है कोलियरी के आवासीय परिसर में स्व. कपिल झा की पुत्री श्वेता झा 16 वर्ष को गोली लगने से घायल हो गई। परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए पिपरवार क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार घर में रखी पिस्टल को खिलौना समझकर देखने के दौरान गोली चल गई, जो सीधे युवती की आंख में लगी। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद परिजन पहुंचे और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पिपरवार पुलिस क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची और घायल लड़की के परिजनों से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त करने में जुटी है।पिस्टल कहां से आई, जांच में जुटी है पुलिस

पुलिस पता लगा रही है कि राय कोलियरी की आवासीय कॉलोनी में स्व. कपिल झा के घर में पिस्टल कहां से आई और आलमारी तक कैसे पहुंची? इसकी जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की जांच करने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। गोली चली या चलाई गई है।

इधर बताया गया कि गोली कनपटी के नीचे लगी है जो सर के नीचे से पार कर निकल गई है।युवती राय कोयलरी दिवंगत ठेकेदार कपिल झा की पुत्री है जिनकी मृत्यु कुछ महीने पुर्व हो गई थी।युवती की मां के अनुसार युवती द्वारा खुद ही गोली मारी गयी है।घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुँची पिपरवार पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गयी है।