Jharkhand:बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव बरामद,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है..

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के विशुघाट पहाड़ी मार्ग स्थित झाड़ी से मंगलवार सुबह चंद्रपुरा पुलिस ने एक महिला (45 वर्ष) का अर्धनग्न शव बरामद किया है।मृतका का शव देखने के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है।घटना की जानकारी मिलने के बाद चंद्रपुरा थाना प्रभारी नूतन मोदी पुलिस बल के साथ पहुंचीं और मामले की जांच पड़ताल की. घटना की खबर सुनकर आसपास के गांव से काफी संख्या में ग्रामीण जुटे।इस मामले में थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही दुष्कर्म या हत्या की पुष्टि हो सकेगी।पुलिस अभी मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में एक झाड़ी के नीचे पड़ा था. उसके मुंह व चेहरे में कई स्थानों पर चोट के निशान भी पाये गये हैं।

घटनास्थल से थोड़ी दूर पर महिला का जूता, मौजा, स्वेटर तथा एक झोली में भरे कपड़े व चप्पल भी पुलिस ने बरामद किया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि एक-दो दिन पूर्व ही घटना को अंजाम दिया गया है।सोमवार शाम ही कुछ लोगों ने शव को देखा था. इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. मौके पर तुरियो पंचायत के निवर्तमान मुखिया नकुल महतो, तारमी के निवर्तमान उप मुखिया विजय गिरि, केदार महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।वहीं स्थानीय लोगो ने बताया कि महिला के शव की स्थिति से लगता दुष्कर्म के बाद बड़ी बेरहमी से हत्या की गई है।अब पुलिस जांच में ही खुलासा हो सकता है।