Jharkhand:मूक-बधिर महिला से होमगार्ड के जवानों किया दुष्कर्म,मामले की छानबीन जारी है

गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा जिला के मेहरमा अंचल कार्यालय के मैदान में होमगार्ड के दो जवान बाबूलाल रजक एवं राम प्रवेश यादव ने मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया गया।महिला अंचल कार्यालय के नजदीक के गांव की है।बताया जाता है कि वह अंचल कार्यालय परिसर के मैदान में रविवार की शाम बकरी चराने गई थी, सुनसान था। होमगार्ड के जवान जान गए थे कि महिला मूक-बधिर है। मौका पाकर होमगार्ड के जवान ने सामूहिक दुष्कर्म किया।इधर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने होमगार्ड जवान राम प्रवेश यादव को हिरासत में ले लिया। एक और जवान बाबूलाल रजक फरार है।

बताया जा रहा है कि पीडि़ता ने अपनी माँ को सारा वाकया बताया। सोमवार की सुबह पीडि़ता की माँ समेत आसपास के लोग बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह के पास न्याय के लिए गए। बीडीओ ने मेहरमा थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने पीडि़ता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। देर शाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर, बीडीओ कुमार अभिषेक ङ्क्षसह और सीओ सुनील कुमार ने दोबारा घटनास्थल का मुआयना किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी ने बताया कि पीडि़ता ने इशारे में बताया कि आरोपी उसका हाथ पकड़ कर खींच रहे थे। विरोध करने पर उसे छोड़ कर भाग गए। इस मामले के अनुसंधान के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। पीडि़ता की माता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उनकी मूक-बधिर बेटी के पति का 15 साल पहले देहांत हो चुका है। उसके बाद से वह मायके में रह रही है। दो बेटी है जिनकी शादी हो चुकी है। दो बेटा है। पीडि़ता बकरी पालकर भरण पोषण करती है।