प्रेमी के चक्कर में महिला ने पति को छत से धक्का दे दी;पति का आरोप,पत्नी की दूसरे युवक से अवैध सम्बन्ध है,छत से धक्का देकर मारने की कोशिश की

झारखण्ड न्यूज,राँची

मुजफ्फरपुर।बिहार के मुज्जफरपुर में अवैध सम्बन्ध में पति को मारने के लिए छत से धकेलने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि एक युवक के साथ पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करना प्रमोद साह नामक व्यक्ति को महंगा पड़ा।रविवार की शाम जब वह अपने मकान की छत पर टहल रहा था तो उसकी पत्‍नी वहां पहुंची। पहले तो गाली गलौज किया,फिर धक्का देकर छत से गिरा दिया। इससे उसके दांत टूट गए। सीने में गंभीर चोटें आई और होठ फट गया।परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। उसने सदर थाने में पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जान मारने की नीयत से दिया धक्का

प्रमोद साह ने प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध है। वह कई बार उस युवक के साथ भाग चुकी है।कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसला रहा है। दोनों की नजर उसकी संपत्ति पर है। इस संपत्ति पर कब्जा करने के लिए दोनों उसकी हत्या की साजिश रच रहा है। रविवार की शाम लगभग छह बजे वह अपने मकान की छत पर था। उसी समय पत्नी ने घटना को अंजाम दिया। सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रमोद साह गंभीर रूप से घायल है। उसकी पत्नी पर धक्का देकर छत से गिराने का गंभीर आरोप है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।