Jharkhand:आपसी विवाद में पत्नी की पेट में छुरा घोंप दिया,मौके पर मौत,खुद भी अपने पेट में छुरा घोंप लिया,गम्भीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के सेरेंगसाई गांव में पति ने पत्नी को छुरा घोंपकर मार डाला।उसके बाद पति ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की।पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद को भी मारने की कोशिश की,वह बुरी तरह घायल हो गया।जिसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में गंभीर हालत में लाया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार झींकपानी सेरेंगसाई निवासी 65 वर्षीय टेकराम हिस्सा अपनी पत्नी के साथ घर पर ही था।किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया।इसके बाद 56 वर्षीय पत्नी शांति हिस्सा पर छुरा से हमला कर दिया।छुरा उसने पेट में ही घोंप दिया।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।इसके बाद खुद टेकराम हिस्सा ने अपने पेट में छुरा घोंप लिया।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।इसके बाद वह अपने घर में ही काफी देर तक पड़ा रहा।

इधर जैसे घ्यनग्रामीणों को जानकारी मिली।ग्रामीणों ने सूचना झींकपानी पुलिस को दी।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल टेकराम हिस्सा को सदर अस्पताल ले गया।जहां उनको भर्ती कराया गया।जहां उसकी स्थिति बिगड़ने पर उसको बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया।उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वहीं,झींकपानी थाना प्रभारी रविरंजन ने बताया कि पति ने पत्नी को आपसी विवाद के बाद छुरा से मारकर पत्नी की कर दिया।जिससे पत्नी की मौत हो गयी।जबकि वह खुद आत्महत्या करने की कोशिश की।जहां से उसको इलाज के लिए भेजा गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आगे की जांच जारी है।