गुमला के बिशुनपुर में दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामलें 7 आरोपी गिरफ्तार,10 आरोपियों में एक ने आत्महत्या कर लिया,दो पहले ही गिरफ्तार हुआ है

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र की दो नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सात आरोपी को गिरफ्तार किया है।वहीं, एक आरोपी अजीत उरांव ने घटना के बाद रविवार को सुसाइड कर लिया था।इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सोमवार को दो
आरोपी को गिरफ्तार किया था।बता दें कि दोनों नाबालिग बहनों से 10 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।जानकारी के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बचे सातों आरोपी ग्रामीण और पुलिस के दबाव के कारण आत्मसमर्पण करने के लिए गुमला के एक वकील के घर पहुंचे थे।वहां से निकलने पर ही पुलिस ने उनलोगों को गिरफ्तार कर लिया है।हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

क्या है मामला:

गत 15 अक्टूबर को दोनों नाबालिग बहनें अपने भाई के साथ दशहरा मेला देखने चौरापाट गांव गये थे। मेला देखकर पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में तीन बाइक पर सवार 10 युवकों ने लड़कियों को गलत कमेंट किया।लड़कियों के भाई ने जब इसका विरोध किया, तो बाइक सवार युवकों ने उसे भी गाली दिया. लोधापाट पतरा के पास बाइक सवार युवकों ने लड़की के भाई को गन्ने के डंडे एवं लात-मुक्के से मारने लगे। जिसके कारण डर से वह भाग गया। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने दोनों लड़कियों को विरोध करने या चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दिया. दोनों लड़कियों को घसीटते एवं मारते हुए बक्सी पतरा ले गया. जहां युवकों ने दोनों लड़कियों से बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसी बीच लड़की का भाई गांव से कुछ लोगों को लेकर घटनास्थल पर पहुंच ही रहा था कि बाइक सवार युवक दोनों लड़कियों को वहीं छोड़कर भाग गये।पीड़ित लड़कियों के अनुसार, 3 घंटे तक कब्जे में रखकर दुष्कर्म किया गया है।दोनों लड़कियां क्लास 6 की छात्रा है।