Cyber Crime:चाइल्ड पोर्नग्राफी का गिरिडीह से जुड़े तार,राँची समेत कई जगहों पर छापेमारी

राँची।झारखण्ड के गिरिडीह जिले से चाइल्ड पोर्नग्राफी के तार जुड़े हैं।इसको लेकर पुलिस ने राजधानी राँची समेत कई जगहों पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की है जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के एक युवक का नाम इस मामले में सामने आया है इसे लेकर गिरिडीह के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गिरिडीह पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार देर शाम राँची में भी संभावित ठिकानों पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की है।

केरल, झारखण्ड के साथ कई राज्यों के बच्चों का पोर्न वीडियो मिला है:

जानकारी के अनुसार गिरिडीह का युवक एक व्हाट्सएप ग्रुप चला रहा है, जिसमें केरल, झारखण्ड के साथ कई राज्यों के बच्चों का पोर्न वीडियो भरा था।इस ग्रुप का एडमिन गिरिडीह के देवरी का एक युवक था,जबकि इस ग्रुप के सदस्य अलग-अलग राज्यों के थे इस ग्रुप की भनक सबसे पहले केरल पुलिस को लगी। केरल पुलिस की छानबीन में यह साफ हुआ कि गिरिडीह के देवरी का एक युवक इस ग्रुप का एडमिन है।युवक उन दिनों केरल में ही रह रहा था।जब केरल पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू की तो युवक भाग निकला. ऐसे में केरल के साइबर एडीजी ने झारखण्ड के पुलिस से सम्पर्क किया। जांच हुई और गिरिडीह साइबर थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

राँची से युवक के गिरफ्तार होने की सूचना

एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी युवक की तलाश शुरू की गई।युवक के घर पर भी छापेमारी की गई लेकिन वह मिला नहीं।बाद में खुफिया और टेक्निकल जानकारी के बाद शुक्रवार की देर शाम को गिरिडीह पुलिस की टीम राँची पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है