शर्मनाक:सिमडेगा में 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिमडेगा।झारखण्ड के सिमडेगा जिले से बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है।जहां पर 60 वर्षीय महिला के साथ एक 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया है।इस शर्मनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करते हुए एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज ने बताया है कि गिरदा ओपी क्षेत्र के हुरदा निवासी सुरेंद्र साहू के होटल में काम करने वाली एक 60 वर्षीय महिला जब शौच गई थी तो अकेला पाकर 20 वर्षीय टिकेश्वर हजाम नामक युवक के द्वारा दुष्कर्म किया।पीड़िता महिला द्वारा इसकी जानकारी लोगों को दी उसके बाद पुलिस को दी गई।मामले की जानकारी गिरदा ओपी पुलिस को प्राप्त हुई।जिसके बाद ओपी प्रभारी अंशु कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाने लगा।इसी बीच दुष्कर्म के आरोपी पुलिस के गिरफ्त में आने के डर से उड़ीसा के रास्ते दिल्ली भागने की फिराक में भागने लगा। इसी दौरान जमतई मोड़ के समीप उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में एसपी ने बताया कि उसके विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए उसे जेल दिया गया। एसपी ने जिला के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए सजग नागरिक बनने का प्रयास करें और समाज में फैली ऐसे कार्यों को बहिष्कार करें और साथ ही समाज के मनचले लड़कों पर भी विशेष ध्यान दें जो कि समाज का नाम खराब करने पर जुटे हुए हैं।वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की घटना से महिलाओं में भी आक्रोश है।लोगों की मांग है इस तरह घटना को अंजाम देने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिले।