Ranchi:भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार,गिरफ्तार आरोपी हत्या के दिन रेकी कर रहा था

राँची।जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुछले महीने भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या हई थी।जीतराम मुंडा के बारे में पल पल को जानकारी देने वाला आरोपी रतन बेदिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि हत्याकांड में मुख्य भूमिका निभाने वाले आरोपी को पुलिस ने पिस्का मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। ओरमांझी थाना कांड संख्या 159/21 धारा 302/307/120(b)भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के आरोपी बहुत दिनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी का नाम रतन बेदिया है। रतन बेदिया भाजपा नेता की हत्या मामले में मुख्य भूमिका निभाया था और पल-पल की जानकारी मुख्य आरोपी मनोज मुंडा को दे रहा था। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।वहीं कोविड रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया जाएगा।

बता दें कि भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या ओरमांझी थाना क्षेत्र में 22 सितंबर को हुई थी, जिसके बाद से ही पुलिस की एसआईटी की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राँची एसएसपी एसआईटी का गठन किया था। जिसके बाद दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े जिसमें घटना में शामिल शूटर को यूपी से गिरफ्तार किया गया।वहीं रेकी करने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली थी जिसके बाद से ही हत्या कि साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी मनोज मुंडा की तलाश की जा रही थी। मनोज का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया जिसके बाद राँची पुलिस द्वारा एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया। जिसमें पुलिस को सफलता मिली और आत्मसमर्पण करने कोर्ट पहुंचे मनोज मुंडा को गिरफ्तार किया गया था।