राँची में सन्देहास्पद स्थिति में डोभा से दो नाबालिग का शव बरामद मिलने से सनसनी

राँची। राँची जिला के नगड़ी थाना क्षेत्र में संदेहास्पद स्थिति में डोभा से दो बच्चे का शव बरामद हुआ है। यह घटना नगड़ी थाना क्षेत्र का जहां एक डोभा में दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों बच्चों के शव संदेहास्पद स्थिति में डोभा में पाए गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आशंका जताई जा रही कि दोनों बच्चों की हत्या कर उनका शव डोभा में फेंक दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

शुक्रवार से लापता थे दोनों बच्चे

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम से ही दोनों बच्चे लापता थे। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों के परिजनों ने अपने स्तर से बच्चों की काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। इसी दौरान शनिवार को दोनों बच्चे का शव डोभा में संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है। दोनों की उम्र दस से बारह वर्ष बतायी जा रही है। बच्चों का नाम नदीम और अरशद है।

हत्या के आशंका के बाद डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

दोनों बच्चे की मौत के मामले में ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है। ग्रामीणों के द्वारा दोनों बच्चे के शव पुलिस को उठाने नहीं दिया गया। ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वायड की टीम और एफएसएल दोनों को भेजा गया है। एफएसएल और साथ-साथ डॉग स्क्वायड की टीम भी आसपास जांच कर रही है।