हजारीबाग:महिला जिस व्यक्ति के साथ फरार हुई थी,कई सालों से फरार जेपीसी उग्रवादी संगठन का सदस्य निकला,पुलिस ने गिरफ्तार किया,महिला को उसके पति को सौंप दिया

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले की पुलिस ने छह साल से फरार चल रहे जेपीसी उग्रवादी संगठन का सदस्य को गिरफ्तार किया है।मिली गुप्त सूचना के आधार पर इचाक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र से लक्ष्मण तूरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे समय से लक्ष्मण तूरी की तलाश थी, लेकिन लक्ष्मण तूरी फरार चल रहा था।

महिला को लेकर फरार था

पुलिस ने जिस समय लक्ष्मण को गिरफ्तार किया, उस समय उसके साथ एक महिला भी थी।पुलिस ने महिला को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। जांच में यह बात सामने आई कि महिला एक माह पहले लक्ष्मण के साथ घर छोड़ कर फरार हो गई थी।पुलिस ने महिला को पति के सुपुर्द कर दिया गया है।लक्ष्मण तुरी के ऊपर लेवी जुड़े कई मामले दर्ज है।