BigBreaking झारखण्ड में 5 और कोरोना मरीजों की पुष्टि, राज्य में 24 हुई संख्या

राँची। रिम्‍स से पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. कुल मिलाकर झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या अब 24 हो गई है. जिसमें दो की मौत हो चुकी है। इनमें 3 राँची हिंदपिड़ी,एक गिरिडीह और 1 बोकारो के मरीज शामिल हैं। हिंदपीढ़ी ग्वाला टोली के संक्रमित से 3 और लोग हुए संक्रमित। सभी रिम्स में ही भर्ती है

आज रिम्‍स में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।रिम्‍स निदेशक डॉ डीके सिंह ने इसकी पुष्टि की है।कुल मिलाकर झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या अब 24 हो गई है. जिसमें दो की मौत हो चुकी है

आज जो मिले हैं इनमें राँची हिदपिड़ी के 3, एक गिरिडीह और 1 बोकारो के मरीज शामिल हैं।मिली जानकारी के अनुसार राँची के तीन पॉजिटिव मरीज हिंदपीढ़ी के संक्रमित मरीज के संपर्क में थे।इस तरह हिंदपिड़ी में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए है जिसमे 1 की मौत कल हो गई है।बोकारो में 9 कोरोना मरीज जिसमे 1 की मौत हुई है।हाजरीबग 2,कोडरमा 1 और आज पहला कोरोना पॉजिटिव गिरिडीह में मिला है।

सोमवार को रिम्‍स में सैंपल जांच के दौरान ये मामले सामने आए। इस तरह अबतक झारखंड में कुल 24 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की जा चुकी है। इनमें दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। रिम्स में सोमवार को जांचे गए 178 सैंपलों में पांच पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। जबकि बाकी 173 सैंपल नेगेटिव मिले हैं। रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की है।

One thought on “BigBreaking झारखण्ड में 5 और कोरोना मरीजों की पुष्टि, राज्य में 24 हुई संख्या

  • April 13, 2020 at 9:33 pm
    Permalink

    I NEED MORE NEWS OF JHARKHAND DAILY

Comments are closed.