Jharkhand:गुमला में शर्मनाक घटना,रात में शौच के निकली दो बहनों को अपराधियों ने पकड़ा,एक के साथ सामूहिक दुष्कर्म,दोनों आरोपी गिरफ्तार

गुमला।जिले में फिर एक शर्मनाक घटना हुई है।जहाँ घाघरा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक नाबालिग लड़की के साथ दो अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने उसी रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा लड़की अपनी ममेरी बहन के साथ रात में घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान बदमाशों ने दोनों बहनों को पकड़ लिया। पर एक लड़की किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भाग निकली।

सोमवार को एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि आरोपियों में विकास उरांव और दीपक लोहरा शामिल है। दोनों को फिलहाल थाना में रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर पीड़िता ने रविवार को ही परिजनों के साथ थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की थी।वहीं पीड़िता के अनुसार, वो अपनी मामा के घर छठी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। रात ममेरी बहन के साथ शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी दोनों आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी दोनों को घर से कुछ दूर ले जाने लगे। तभी मामा की बेटी किसी तरह मौका पाकर वहां से भाग निकली। जबकि एक लड़की को आरोपी एक झाड़ी के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही घंटों कब्जे में रखा।

इधर, बदमाशों के चंगुल से भागी लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। तभी देखा कि पीड़िता रोते-बिलखते घर की ओर लौट रही थी। इसके बाद उसने पूरी आपबीती सुनाई।