हजारीबाग: पुलिस लाइन में गोली लगने से जवान की मौत,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है,इंसास की साफ-सफाई के दौरान गोली चलने की आशंका

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग पुलिस लाइन में बुधवार की रात गोली लगने से एक जवान की मौत हो गई।बताया जा रहा है ड्यूटी पूरी होने के बाद हथियार जमा करने के पहले कांस्टेबल मैगजीन निकाल इंसास की साफ-सफाई कर रहा था।आशंका जताई जा रही है कि इसी क्रम में इंसास से गोली चल गई और गोली जवान के सिर में लगी। इससे उसकी मौत हो गई।वहीं आशंका ये भी जताया जा रहा है कि कहीं जवान ने खुद तो गोली नहीं मार लिया है।फिलहाल मामले की जांच जारी है।

मृतक कांस्टेबल राम कुमार महतो (54) चतरा जिले के हंटरगंज निवासी था। वो 2008 बैच का जवान था। उसके 3 पुत्र और एक पुत्री हैं। इस घटना को लेकर पुलिस लाइन में मायूसी छाई हुई है।

मिली जानकारी अनुसार बुधवार को विधानसभा की टीम हजारीबाग आई थी,जिनके एस्कॉर्ट में जवान राम कुमार महतो की भी ड्यूटी लगाई गई थी।ड्यूटी पूरी करने के बाद रात में वह मैगजीन हाउस में हथियार जमा करने के पूर्व मैगजीन हाउस के पास ग्राउंड के चबूतरे पर बैठकर कारतूस की काउंटिंग और इंसास की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई। देर रात उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।