Jharkhand:धनबाद एसडीओ समेत राज्य के एक दर्जन प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

राँची।झारखण्ड सरकार ने राज्य के कई प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है।इसमें धनबाद के एसडीओ को भी हटा दिया गया है। राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग ने बुधवार की देर शाम को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

कौन कहाँ गए

मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव राजकुमार गुप्ता को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

स्वास्थ्य,चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव दिलेश्वर महतो को परिवहन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में अवर सचिव राज महेश्वरम को गढ़वा का एसडीओ नियुक्त किया गया है।

चतरा जिले के गिद्धौर के बीडीओ पूनम कुजूर को बरही का एसडीओ बनाया गया है।

गेल,राँची में सक्षम प्राधिकार प्रेम कुमार तिवारी को धनबाद का एसडीओ नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में अवर सचिव राम नारायण सिंह को गढ़वा, रंका का एसडीओ नियुक्त किया गया है।

गढ़वा के कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में भेजा गया है।

राँची सदर के कार्यपालक दंडाधिकारी राकेश रंजन अब डॉ. रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण संस्थान में सहायक निर्देशक बनाये गये हैं।

गढ़वा के एसडीओ मोहम्मद जियाउल अंसारी को कार्मिक प्रशासनिक विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।

बरही एसडीओ अनिल कुमार यादव अब वित्त विभाग में अवर सचिव का काम करेंगे।

धनबाद के एसडीओ सुरेंद्र कुमार को पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।

गढ़वा रंका के एसडीओ राजेश कुमार लिंडा अब मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में अवर सचिव बनाए गए हैं।