जमशेदपुर:पति की हैवानियत,पत्नी की पेट में रॉड घुसेड़ कर हत्या कर दी

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर शहर के मानगो उलीडीह स्थित कल्याण विहार के पास एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट परिसर में एक महिला की हत्या बेरहमी से कर दी।ख़ौफ़नाक तरीके से महिला की हत्या उसके पति ने की है।महिला पूनम गोराई का शव पुलिस ने सोमवार को बरामद किया है।बताया गया कि पति ने पत्नी पूनम की गुप्तांग में रॉड घुसेड़ कर हत्या कर दी थी।स्थानीय लोगों ने जब को देखा तो शव के पास ही महिला की पुत्री (बच्ची) सोते हुए मिली। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।घटना के बाद से महिला का पति गायब है।मृतका घाटशिला की रहनेवाली है।

जानकारी के अनुसार पत्नी पति अशोक गोराई और पुत्री के साथ काम करने उलीडीह आई थी। यही पर रहकर ठेकेदार के अधीन काम कर रही थी,पति राजमिस्त्री है।बताया गया कि टुसू पर्व पर अन्य मजदूर वापस लौट गए थे।जब सोमवार को बिल्डर का कर्मचारी निर्माणधीन अपार्टमेंट की ओर गया। वहां महिला का शव देखा उसके बाद इसकी सूचना बिल्डर को दी।फिर बिल्डर ने सूचना पुलिस को दी गई।

इधर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत अन्य पुलिस अघिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि पति पत्नी के बीच विवाद हुआ होगा जिसमें पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है।समाचार लिखे जाने तक आरोपी नहीं पकड़ाया है।