जमशेदपुर:फेसबुक पर एक दूसरे को फरिया लेने की बात पर विवाद होने के बाद अखिलेश सिंह और सुधीर दुबे गिरोह के बीच हुआ था गैंगवार

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर में पिछले वर्ष हुई गैंगवार का खुलासा हुआ है।बताया जा रहा है कि फेसबुक पर हुए विवाद के बाद गैंगस्टर अखिलेश सिंह और अपराधी सुधीर दुबे गिरोह के बीच गैंगवार हुआ था। इस मामले में फरार चल रहे अपराधी सुधीर दुबे को जमशेदपुर पुलिस की टीम ने गुरुवार देर रात पंजाब के संगरूर जिले से गिरफ्तार किया।उसके बाद पुलिस उसे जमशेदपुर लेकर पहुंची।आज शनिवार को मीडिया के सामने पेश किया।जिसके बाद पुलिस ने सुधीर दुबे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।गौरतलब है कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइंयाडीह नीतिबाग कालोनी में 30 अप्रैल 2020 को गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गिरोह के साथ गैंगवार हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार सुधीर दुबे ने पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने कई जानकारी दिए है।सुधीर दुबे ने पुलिस को बताया कि वह गैंगस्टर की दुनिया छोड़ना चाहता है। अगर इस बीच उसके नाम से कोई रंगदारी मांगता है तो वह गलत है।उसने अब एक साफ सुथरी जिंदगी जीना शुरू कर दिया था। वह इन सब से दूर पंजाब में रहकर कारोबार शुरू कर रहा था।नीतिबाग कॉलोनी फायरिंग मामले में उसने पुलिस को बताया कि मामला फेसबुक में बहसबाजी से शुरू हुई थी. इस बीच दोनों ने एक दूसरे को फरिया लेने की बात कही।उसने ही इस वर्चस्व की लड़ाई की नींव रखी थी। वह मौके पर मौजूद नहीं था पर वह घटना की पूरी जानकारी रख रहा था। इस मामले में पुलिस ने अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में हरीश सिंह फरार चल रहा है। इसके अलावा अन्य लोगों की संलिप्तता होने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा।

गैंगवार में सात लोग हुए थे घायल:

गैंगस्टर अखिलेश सिंह के कभी करीबी रहे सुधीर दुबे गैंग के बीच गैंगवार की घटना हुई थी।ताबड़तोड़ गोलियां अपराधियों ने चलाई थी।घटना में अखिलेश सिंह के करीबी कन्हैया सिंह समेत सात लोग घायल हो गए थे।घटना के एक साल की लंबी फरारी के बाद सुधीर दुबे पकड़ा गया है।