Ranchi:युवती ने अपने दोस्तों पर सामुहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाई,पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची में युवती से सामुहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।ये घटना शहर के गोंदा थाना क्षेत्र की है।जहां एक 18 वर्ष की युवती से पांच युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसे लेकर युवती ने गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी करण कुमार है। वह मिसिरगोंदा पीपरकोचा का रहने वाला है। वह कांके रोड में ही मुर्गा बेचने का काम करता है।पुलिस के अनुसार युवती ने अपनी प्राथमिकी में बताया है कि वह बीते शनिवार को 10:30 बजे अपने दोस्त मोहन के साथ घर से निकली थी। इसके बाद मोहन उसे मिसिरगोंदा पीपरकोचा स्थित करण के घर पर ले गया। वहां पहले से राहुल, मोहन, अनुकूल, पंडित जी और करण मौजूद था। वहां सभी खाना पीना खा रहे थे। इस दौरान करण ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट भी की। इसके बाद बारी बारी से अन्य युवकों ने भी दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी ने धमकी दी कि और भी लड़कों को बुलाकर तुम्हारे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया जाएगा। इसके बाद वहां से युवती निकल गई और गोंदा थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई।

इधर युवती ने प्राथमिकी में अपने दोस्त पर भी पिछले एक वर्ष से दोस्ती रहने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाई है। युवती ने बताया है कि करण के साथ एक वर्ष से दोस्ती थी, इस दौरान वह अक्सर शारीरिक संबंध बनाता था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इस दौरान करण गिरफ्तार कर लिया गया।जिसे जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती ने पहले तो अपने दोस्तों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाई।बाद में जब मामला दर्ज हो गया और एक आरोपी को जेल भेजने लगा तो केस उठाने थाना पहुँच गई।कहा कि केस नहीं करना है।फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।