Ranchi: फ्लैट बेचने के नाम पर 7.29 लाख रुपए की ठगी, गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज

राँची। फ्लैट बेचने के नाम पर 7.29 लाख रुपए की ठगी की प्राथमिकी गोंदा थाना में दर्ज हुआ है। प्राथमिकी गांधीनगर निवासी विकास कुमार गोराइ ने सुल्तान अहमद और मो. मोफिज खान के विरुद्ध दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 2015 में उनकी सुल्तान अहमद के साथ फ्लैट खरीदने का एकरारनामा हुआ। इसके एवज में विकास कुमार गोराइ ने उन्हें 17.64 लाख रुपए दिए। लेकिन बाद में पता चला कि जो फ्लैट उन्हें बेचने के लिए एकरानामा किया गया था उसे किसी और को बेच दिया गया। विकास कुमार गोराइ ने अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन उन्हें सिर्फ 10 लाख रुपए ही वापस किया गया। शेष राशि के भुगतान के लिए सुल्तान अहमद ने उन्हें एक 7.29 लाख का चेक दिया। जो बैंक में बाउंस कर गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।