राजधानी राँची में पूर्व मुख्यमंत्री,सांसद एवं विधायक ने मनाया धूमधाम के साथ मागे पर्व,मांदर की थाप पर किये नृत्य

राँची। राजधानी राँची के धुर्वा स्थित सरना स्थल में सिंहभूम आदिवासी समाज,हरिहर सिंह रोड,राँची के सौजन्य से मागे पर्व पर मागे मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा,खरसावां विधायक दशरथ गागराई,पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई,पूर्व विधायक देवेंद्र नाथ चंपिया,लोकायुक्त सचिव सचिन्द्र बिरुवा, सेल्स टैक्स कमिश्नर मोहन सिंह दोराईबुरु,एडीएम चिंटू दोराईबुरु मुख्य रूप से उपस्थित थे।मागे मिलन के पूर्व पुजारी गुरुचरण पूर्ति ने आदिवासी रीति रिवाज से पूजा अर्चना किया।जिसके बाद मागे पर्व के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,सांसद गीता कोड़ा,विधायक दशरथ गागराई एवं विजय सिंह गागराई ने मागे के गीत पर मांदर एवं नगाडा के धुन पर हर्षोल्लास के साथ मागे पर्व मनाया।

इस मौके पर सभी अतिथियों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसा गया एवं सम्मानित कार्यक्रम भी आयोजित की गई। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि मागे पर्व प्रत्येक आदिवासी बहुल गांव में धूम धाम से मनाने की जरूरत है। विधायक दशरथ गागराई ने लोगों को मागे पर्व की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए अपने संदेश संबोधन में लोगों से खुशी पूर्वक पर्व मनाने की अपील किए एवं कहा कि आदिवासी समाज के संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.उन्होंने कहा सभी लोग मागे पर्व खुशी के साथ मनाएं।उन्हें हर तरह की मदद की जायेगी।यह कार्यक्रम देर रात तक चला।जिसमें मुख्य रूप से दामोदर सिंकू,दमयंती सिंकू,बबली दोराईबुरु,डॉ पंकज बोदरा, डॉ मनोज कोड़ा, चंदन होनहागा,गुरु चरण सिंकू समेत काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।