झारखण्ड के शिक्षा मंत्री की फिर तबियत बिगड़ी,विशेष विमान से इलाज के चेन्नई ले गया..

राँची।झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की फिर तबीयत बिगड़ गयी है।उन्हें राँची के पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया उसके बाद विशेष विमान से उन्हें चेन्नई ले जाया गया है।फिलहाल वे स्वस्थ हैं।बताया जा रहा है कि सुबह तीन बजे अस्वस्थ महसूस होने के बाद उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया। सीएम हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की और चेन्नई जाकर जांच कराने का सुझाव दिया।उसके बाद विशेष विमान से उन्हें चेन्नई ले जाया गया है।।

आपको बता दें कि वे पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे।झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र राजू महतो ने जानकारी दी है कि सुबह तीन बजे मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गयी थी। वे अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसके बाद उन्हें राँची के पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। थोड़ी देर बाद वे स्वस्थ महसूस करने लगे।उन्होंने भोजन भी किया। इसके बाद उन्हें विशेष विमान से चेन्नई भेजा गया है। सीएम हेमंत सोरेन को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली, तो वे उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंच गए।डॉक्टरों व मंत्री के परिजनों से उन्होंने जानकारी ली। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने चेन्नई ले जाकर जांच कराने का सुझाव दिया। इसके बाद उन्हें विशेष विमान से चेन्नई ले की तैयारी की जा रही है। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उन्हें फाइटर बताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।