Corona in Jharkhand:राज्य में आज 701 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,जिसमें राँची से 364 कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं,रिकवरी 853 हुई है।

राँची।देश और राज्य में कोरोना का बढ़त जारी है।झारखण्ड में राहत की खबर है कि कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा 93हजार के पार है।वहीं आज 13 अक्टूबर को रात 09 बजे तक झारखण्ड में 701 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहींआज 853 की रिकवरी हुई हैं,07 लोगों की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 364, बोकारो से 38, चतरा से 1, देवघर से 8, धनबाद से 28, दुमका से 18, पूर्वी सिंहभूम से 48, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 5, गोड्डा से 15, गुमला से 18, हजारीबाग से 12, जामताड़ा से 15, खूंटी से 5, कोडरमा से 17, लातेहार से 17, लोहरदगा से 12, पाकुड़ से 4, पलामू से 8, रामगढ़ से 7, साहेबगंज से 5, सराईकेला से 20, सिमडेगा से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 18 राज्य में कुल आंकड़े 93736 हुए।

झारखण्ड में 93736 पोजिटिव केस, 7617 सक्रिय केस, 85314 ठीक, 805 मौतें शामिल।आज कोरोना से 7 मरीजों की मौत हुई।

राँची से आज कुल 364 पॉजिटिव मिला है वहीं 289 रिकवरी हुई है।और चार मौत हुई है।