Jharkhand:दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर भाजयुमो राँची महानगर ने कैंडल मार्च निकाला,भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुआ।

राँची।झारखण्ड के साहेबगंज जिला के बरहेट थाना के लखीपुर गांव में आदिवासी नाबालिग बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में भाजयुमो राँची महानगर ने निकाला कैंडल मार्च।आदिवासी नाबालिग बेटी के साथ विगत दिनों सामुहिक दुष्कर्म एवं उसकी हत्या कर जमींदोज़ कर दिया और सरकार छुपाने की कोशिश किया।उसके खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा राँची महानगर जिला द्वारा महानगर अध्यक्ष सूर्य प्रभात के नेतृत्व में राजधानी रांँची के अलबर्ट एक्का चौक पर शाम 5:30 बजे से कैंडल मार्च निकाला गया जो अलबर्ट चौक से सर्जना चौक तक और फिर वहाँ से शहीद चौक होते हुए वापस अलबर्ट एक्का चौक पर समापन किया गया। कार्यक्रम में महानगर भाजपा एवं भाजयुमों रांँची महानगर के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हेमंत सरकार हाय हाय, आदिवासी महिला पर अत्याचार नही सहेंगे, हेमंत सोरेन इस्तीफा दो के सरकार विरोधी नारे लगाए जा रहे थे।


कैंडल मार्च में शामिल भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि साहेबगंज जिला के बरहेट थाना के पतना प्रखंड के लखीपुर गाँव की एक आदिवासी नाबालिग बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म, हत्या एवं फिर जमीन में गाड़ देने का घृणित मामला सामने आया है। उन्होने कहा कि राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ लगातार हो रही दुष्कर्म, सामुहिक दुष्कर्म एवं फिर उनकी हत्या कर देने की घटनाएं यह साबित कर रही है इस राज्य की विधि -व्यवस्था चौपट हो चुकी है और महिला सुरक्षा भगवान भरोसे है।
महानगर भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के साथ लगातार हो रही मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं तथा संथाल में आदिवासी नाबालिग बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म एवं हत्या जैसी शर्मनाक घटना के बाद अब राज्य की हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नही है। उन्होंने कहा राजधानी रांँची में दिनदहाड़े गोली चलाने की घटना हो रही है जो इस सरकार की दयनीय कानून व्यवस्था को दर्शाती है।
कार्यक्रम का नेतृत्व सूर्यप्रभात ने किया।कार्यक्रम में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।