Corona in Jharkhand:राज्य में आज 323 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,रिकवरी 421 हुई है।

राँची।देश और राज्य में कोरोना का बढ़त जारी है।झारखण्ड में राहत की खबर है कि कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है।लेकिन चिंता का बिषय है हर दिन कोरोना मरीज मिल रहे हैं।राज्य में कोरोना का आंकड़ा एक लाख के पार हो गई है।आज 30 अक्टूबर को रात 09 बजे तक झारखण्ड में 323 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहींआज 421 की रिकवरी हुई हैं।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 109 बोकारो से 29 देवघर से 30 धनबाद से 35, दुमका से 4 पूर्वी सिंहभूम से 31 गोड्डा से 13 गढवा 8 गिरीडीह से 2 गुमला से 10 हजारीबाग 6, जामताड़ा से 2,खूंटी 6 कोडरमा से 6, लातेहार से 4, लोहरदगा से 0 पाकुड़ से 1,पलामू से 1, रामगढ़ से 9, साहिबगंज से 3,सरायकेला से 2 सिमडेगा से 11, पश्चिमी सिंहभूम से 1 राज्य में कुल आंकड़े 1,01,287 हुए।

झारखण्ड में 1,01,287 पोजिटिव केस, 5,196 सक्रिय केस, 95,208 ठीक,883 मौतें शामिल।

राँची से आज कुल 109 पॉजिटिव मिला है वहीं 138 रिकवरी हुई है