प्रेम विवाह के तीन महीने बाद ही महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत,पति गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में माैत हाे गई। तीन माह पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वहीं बेटी की मौत के बाद कोलीमारन गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि पपरवाटांड़ निवासी डबलू यादव के साथ प्रीति ने मंदिर में शादी रचा ली थी। कहा जा रहा है कि डबलू की मां उसे बहू मानने को तैयार नहीं थी और न ही उसके परिवार वाले ही उसे स्वीकार कर रहे थे।आरोप है कि शादी बाद से ही प्रीति पर दहेज प्रताड़ना शुरू हाे गई। इधर बेटी के प्रेम विवाह करने से पिता बबलू सिंह भी नाराज थे। ऐसे में प्रीति के समक्ष न घर की रही न घाट की वाली स्थिति हो गई। मामला गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ की है।जबकि विवाहिता का मायके इसी थाना क्षेत्र के कोलीमारन गांव है। मृतका के पिता बबलू सिंह ने प्रीति की हत्या करने का आरोप पति डबलू यादव, सास सुनीता देवी, देवर प्रदीप यादव व संदीप यादव, गोतनी चंद्रिका देवी, प्रदीप यादव की पत्नी, विकास यादव की पत्नी पर लगाते हुए नामजद अभियुक्त बनाया है। हालांकि पति डबलू यादव को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य सारे अभियुक्त फरार हैं। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ताबड़तोड़ छापामारी अभियान चला रही है।

इधर मृतका के पिता बबलू सिंह ने कहा कि उसकी बेटी प्रीति पपरवाटांड़ निवासी डब्लू यादव के साथ 31 नवंबर 2022 काे फरार हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट मुफ्फसिल थाना में दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद दोनों शादी कर अपना घर पपरवाटांड़ लौट आया।शादी हो जाने के बाद मन में संतोष तो कर लिया पर नाराजगी थी। कुछ दिन बाद पता चला कि दहेज के लिए ससुराल वाले उसकी बेटी पर प्रताड़ित कर हैं।

वहीं गिरफ्तार मृतक के पति डब्लू यादव ने कहा कि वह पपरवाटांड़ में वो गाय दुहाली का काम करता है। वह बुधवार शाम काे गाय दुहाली करने गया था। इसके बाद जब घर आकर अपने कमरे में गया ताे उसकी पत्नी घर की सिलिंग फैन के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी। हो हल्ला करने पर आस पड़ोस के लोग आए और उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके अलावा वह कुछ नहीं जानता है।

इस सम्बंध में स्थानीय पूर्व जिप सदस्य कामेश्वर पासवान ने बताया की जब 1 अक्टूबर 022 काे डबल यादव ने दोनों घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया, ताे लड़के की मां सुनिता देवी ने लड़की काे काफी गाली -ग्लौज करने लगी। वह बहु प्रीती काे बराबर प्रताड़ित करती रही। उसकी हत्या की गई है।फिलहाल पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।