Ranchi:टेंट हाउस में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख…अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

राँची।जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चिलदाग रोड स्थित राहुल टेन्ट हाउस में आग लगने से करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना रविवार की देर रात लगभग दो बजे की है।आग से कुर्सी,टेबल,कनात,पर्दा, प्लेट और ड्रम आदि सामान जल गए। टेन्ट संचालक लखीराम महतो ने बताया कि रविवार की रात आसपास के लोगों से सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। इसके बाद अपने सहयोगी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, झबूलाल महतो, रतिया नायक, मुकेश नायक, अफरोज अंसारी और मुख्तार अंसारी आदि के सहयोग से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी मिलने पर अनगड़ा बीडीओ उत्तम प्रसाद, थानेदार ब्रजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में अनगड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।