तिहाड़ जेल में फिर एक नामी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या….

नई दिल्ली।देश के सबसे सुरक्षित और हाई सिक्युरिटी वाला जेल की पोल खुलने लगा है।तिहाड़ जेल से एक बार फिर गैंगवार सामने आई है। खबर है कि जेल के अंदर ही बड़े गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई है। टिल्लू ताजपुरिया को राइवल गैंग के लोगो ने मौत के घाट उतार दिया। टिल्लू ताजपुरिया पर हमले के बाद उसे सुबह 06:30 बजे डीडीयू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था,जहां उसकी मौत हो गई। बताया कि टिल्लू ताजपुरिया के ऊपर लोहे की रॉड से योगेश टुंडा और उसके साथी लोगों ने हमला किया था।

तिहाड़ जेल में फिर से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जेल में गैंगवार के चलते नामी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान के ऊपर राइवल गैंग के लोगो ने हमला किया था। जिसके बाद सुबह 06:30 बजे डीडीयू अस्पताल में टिल्लू ताजपुरिया की मौत हो गई। जानकारी है कि योगेश टुंडा और उसके साथी लोगो ने लोहे की रॉड से टिल्लू पर हमला किया था। टिल्लू ताजपुरिया ने ही रोहिणी कोर्ट के अंदर कोर्ट रूम में दूसरे टॉप मोस्ट गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करवाई थी। तब उसके 2 शूटर भी दिल्ली पुलिस ने मार गिराए थे।

बताया जाता है कि जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया की कॉलेज के जमाने से दुश्मनी चली आ रही थी। इस गैंगवार में दोनों गैंग के दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली का टिल्लू नामी गैंगस्टर था। उस पर कई केस चल रहे थे। माना जाता था कि गोगी गैंग से उसकी दुश्मनी थी और गोगी की हत्या के पीछे भी टिल्लू का हाथ था। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग भी टिल्लू की दुश्मन बन गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार उसे धमकियां दी थी। टिल्लू को अति सुरक्षा वाले तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 9 में रखा गया था।