बोकारो में मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव के ठिकाने पर एनआईए की छापेमारी…

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले में मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव बच्चा सिंह के ठिकाने पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए) छापेमारी कर रही है।मंगलवार की सुबह राँची से पहुंची एनआईए की टीम बोकारो जिले के बोकारो थर्मल स्थित निसनहाट कालोनी में बच्चा सिंह के डीवीसी स्थित आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।बच्चा सिंह के साथ ही संगठन के नागेश्वर महतो, संजय तुरी के भी आवास पर भी छापेमारी जारी है। बच्चा सिंह बोकारो थर्मल प्लांट में सप्लाई मजदूर के रूप में काम करते हैं।

गौरतलब है कि मजदूर संगठन समिति पर 2008 में सरकार की ओर से भाकपा माओवादी संगठन का अंग मानते हुए प्रतिबंध लगा दिया था। वर्ष 2022 में कोर्ट ने यह प्रतिबंध हटा दिया था। बताया जा रहा है कि भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े मामले को लेकर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है।