हजारीबाग:फिर धराया देह-व्यापार का धंधा कराने वाला महिला और पुरुष दलाल,बंगाल की महिला को बहला फुसलाकर देह-व्यापार का धंधा में भेज रहा था

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग में देह व्यापार के आरोप में एक पुरूष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।दोनों पर महिलाओं को बहला फुसलाकर देह व्यापार के गोरखधंधा में फंसाने का आरोप है।गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।बताया जाता है कि एक महिला संजू देवी और एक पुरूष मुन्ना साव को गिरफ्तार किया गया है।हजारीबाग एसपी को सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों लोगों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है।

खबर के मुताबिक दोनों आरोपी बंगाल की महिला को बहला फुसलाकर देह व्यापार के गोरखधंधे के लिए फंसाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को स्वदेशी मॉल से शॉपिंग कर निकल रहे मुन्ना साव व संजू देवी को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही बंगाल की महिला को भी पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया।पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति से झगड़ा कर गुस्से में हजारीबाग आ गयी,जहां वह मुन्ना साव व संजू देवी के चंगुल में फंस गई।

इधर पीड़ित महिला की शिकायत पर अवैध देह व्यापार करने वाले मुन्ना साव व संजू देवी को विरुद्ध कोर्रा थाना में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।मुन्ना साव पर पिछले 8 सालों से हजारीबाग शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थान बदल कर बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा संचालित करने का आरोप है।नवंबर में भी उसे इसी प्रकार के आरोपों में जेल भेजा गया था।