शादी के एक दिन पहले प्रेमिका अपने प्रेमी (जैप जवान) के साथ फरार हो गई

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले के वशिष्ठ नगर के जोरी कला गांव की एक प्रेमिका शादी के एक दिन पहले प्रेमी संग भाग गई।बताया गया कि गुरुवार की रात लखीसराय में लड़की की शादी होने वाली थी।लड़की परिवार वालों के साथ जोरी कला से लखीसराय प्रस्थान करने वाली थी। लेकिन लड़की के मन में कुछ और ही खिचड़ी पक रहीं थी। उसे तो अपने सपनों के राजा के संग विवाह रचाना था। वह अपने प्रेमी जैप जवान विपिन चौरसिया के साथ फरार हो गई। दूसरी तरफ दूल्हा दुल्हन के लखीसराय पहुंचने का इंतजार कर रहा था।

बताया जाता है कि विपिन पूर्व मुखिया सरोज देवी का पुत्र है। विपिन जैप आठ का जवान है। प्रेमी के साथ फरार होने की सूचना जब परिवार के सदस्यों को हुई, तो उनके पैरों के तले से जमीन खिसक गई। यह बात आग की तरफ फैलती हुई लखीसराय में दुल्हन के आने का राह ताक रहे दूल्हा के परिजनों तक भी पहुंच गई। लिहाजा विवाह के सारे कार्यक्रम स्थगित कर देने पड़े।

मिली जानकारी के अनुसार जोरी कला गांव के सुनील गुप्ता की पुत्री कोमल का विवाह लखीसराय में तय हुआ था। आज से पांच दिन पूर्व वधू पक्ष के परिवार वालों ने पूरे धूमधाम के साथ दूल्हे के घर में जाकर तिलक चढ़ाने की रस्म अदायगी भी कर दी थी। चूंकि विवाह लखीसराय में ही गुरुवार की रात होना था, ऐसी स्थिति में दुल्हन के परिवार वाले बुधवार की देर रात जोरी कला से लखीसराय प्रस्थान करने की तैयारी में जुट गए थे।

इधर बताया गया है कि लखीसराय प्रस्थान करने से पूर्व दुल्हन तथा उसके परिवार के सदस्य एक साथ बैठकर भोजन कर रहे थे। भोजन के दौरान ही कोमल वहां से उठी और घर से बाहर चली गई। घर के बाहर उसके सपनों का राजा विपिन वाहन लेकर मौजूद था। फिर होना वही था, जो प्रेमी व प्रेमिका ने गुपचुप तरीके से तय कर रखा था। प्रेमी के वाहन में बैठकर प्रेमिका कोमल वहां से फरार हो गई।