टंडवा: पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका। पुलिस जांच में जुटी।

चतरा: टंडवा थाना क्षेत्र स्थित कबरा गांव में पांच वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार की सुबह कुएं से बरामद हुआ। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले आशंका जताई जा रही है की बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने की नियत से बच्ची के शव को कुएं में फेंक दिया। बच्ची की पहचान दिगम्बर सिंह की पांच वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है, जो कि गुरुवार दोपहर से ही लापता थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

गुरुवार से लापता थी बच्ची:-

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची गुरुवार की दोपहर से ही अपने घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह बच्ची का शव कुएं से बरामद किया गया। इस मामले में आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपियों ने हत्या का साक्ष्य छुपाने के लिए उसके शव को कुएं में फेंक दिया। हालांकि पुलिस द्वारा अब तक ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस:-

5 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा की बच्ची के मौत के पीछे का सही वजह क्या है।