हे भगवान, लोगों को कोरोना से बचाने के लिए पुलिस क्या क्या कर रही है? अब तो मान जाओ जनता

हजारीबाग। कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर लगे लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए झारखण्ड पुलिस दिन रात मेहनत कर रही है। राज्य में अधिकांश लोग लॉक डाउन का पालन भी कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग खतरे से बेपरवाह होकर लॉक डाउन का उलंघन भी करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में लोगों को समझाने के लिए हजारीबाग पुलिस की लोहसिंगना थाना ने नया और अजब गजब हथकंडा अपनाया है।

हजारीबाग पुलिस की लोहसिगना थाना ने लॉकडाउन को सफल बनाने को लेकर नए-नए हथकंडे अपनाए। रविवार को एक सिपाही को यमराज का रूप देकर शहर के कई जगह पर लोगों को जागरूक करने का काम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आप हजारीबाग की जनता को ताकत से नहीं बल्कि उन्हें यमराज का भय दिखाकर समझाने का काम किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि हजारीबाग की जनता को हर तरह से समझाया गया पर मानने को तैयार नहीं है। यमराज का रूप देकर कल्लू चौक के पास आने जाने वाले लोगों को यमराज का भय दिखाकर समझाया जा रहा है।

2 thoughts on “हे भगवान, लोगों को कोरोना से बचाने के लिए पुलिस क्या क्या कर रही है? अब तो मान जाओ जनता

Comments are closed.