पाकुड़:वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात हवलदार को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत है….

 

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैड के गोदाम में सुरक्षा के लिए तैनात हवलदार रघु मुर्मू को गोली लग गई। जिसके बाद 40 वर्षीय रघु मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गये।गोली की आवाज सुनकर गोदाम में हड़कंप मच गया।यहां मौजूद अन्य जवानों ने घटना की जानकारी नगर थाना और वरीय अधिकारियों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल दलबल के साथ गोदाम पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घायल सिपाही को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।जहां इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई।

मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक हवलदार के परिजनों को दी गयी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस बात की भी जांच चल रही है कि कांस्टेबल को किन परिस्थितियों में गोली लगी। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने बताया कि हवलदार ने ही खुद पर गोली चलाई है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि हवलदार रघु दो-तीन दिन से मानसिक रूप से परेशान थे।उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। हवलदार को जवानों और पुलिस पदाधिकारियों ने अंतिम सलामी दी।