धनबाद में घर पर ग्लाइडर गिरा,दो लोग गंभीर रूप से घायल,जांच में जुटी टीम..

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद शहर को आसमान से दिखाने वाला ग्लाइडर उड़ान के बाद जमीन पर गिर गया है। इस हादसे मे दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि कोयलांचल में शहर के ऊपर हवाई भ्रमण कराने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना जमीन पर गिर गयी।ग्लाइडर में तकनीकी खराबी की वजह से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार,बरवाअड्डा हवाई पट्टी से उड़ान भरकर एक ग्लाइडर शहर के ऊपर भ्रमण कर रहा था। इसी दौरान ग्लाइडर में तकनीकी खराबी आने की वजह से वह बेकाबू होकर बिरसा मुंडा पार्क के समीप एक घर पर जा गिरा। ग्लाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई है। जिसे नियंत्रित करने में पुलिस जुटी हुई है।

बताया जाता है कि ग्लाइडर पिछले कुछ दिनों से धनबाद शहर के ऊपर लोगों को हवाई भ्रमण कराता था। 80 एचपी का सिंगल इंजन और 2 सीटों वाला मोटर ग्लाइडर और इसे उड़ाने के लिए विशेषज्ञ भी मौजूद थे। इस योजना की शुरुआत के साथ ही उम्मीद की गयी थी कि यह लोगों को खूब पसंद आयेगा। 1200 किमी तक की उड़ान भर सकता है और 14 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें पायलट के साथ एक व्यक्ति की बैठने की जगह होती है। स्कूली बच्चे 400 रुपए देकर हवाईअड्डा से 10 मिनट तक शहर के आसपास की हवाई सैर कर सकें ऐसी योजना थी। हादसे के बाद लोग डरे हुए हैं।