बड़ी खबर: झारखण्ड में 2064 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, राँची में मिले रिकॉर्डतोड़ नए संक्रमित

राँची। झारखण्ड में कोरोना बिस्फोट हुआ है। आज 01 सितंबर को रात 10 बजे तक झारखण्ड में 2064 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं आज 969 की रिकवरी हुई है। और 5 लोगो की मौत हुई है। 1 सितम्बर को झारखण्ड की राजधानी राँची से रिकॉर्डतोड़ 951 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। यह राँची के लिए अब तक का एक दिन में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पुष्टि होने जनता की लापरवाही को दर्शाता है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

बोकारो से 203 चतरा से 15 देवघर से 31 धनबाद से 32 दुमका से 18 पूर्वी सिंहभूम से 244 गढ़वा से 19 गिरिडीह 155 गोड्डा से 05 गुमला से 25 हजारीबाग से 70 जामताड़ा से 22 खूँटी से 39 कोडरमा से 10 लातेहार से 3 लोहरदगा से 06 पाकुड़ से 10 पलामू से 31 रामगढ़ से 70 राँची से 951 साहेबगंज से 13 सरायकेला से 48 सिमडेगा से 11 पश्चिम सिंहभूम से 33 है।

झारखण्ड में कुल कोविड 19 के मामले 43833 है, सक्रिय केस 15256 है, ठीक 28149 हुए हैं और मौत 428 हुई है।

राँची से आज 951 पॉजिटिव मिला है वहीं 60 रिकवरी हुई है।

आज कोरोना से मौत हुई है 05, जिसमें पूर्वी सिंहभूम 03, धनबाद 01, साहबगंज 1 है।