Jharkhand:झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद जेल से दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट होगा,समर्थक जेल गेट पर जुटे

धनबाद।झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल से दुमका सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इसकी तैयारी धनबाद जेल प्रशासन ने शुरू कर दी है। थोड़ी देर में संजीव को धनबाद से दुमका के लिए रवाना किया जा सकता है। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह के समर्थक रविवार सुबह धनबाद जेल गेट पर जमा हो गए। बड़ी संख्या में समर्थक जेल गेट पर माैजूद हैं।धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप पूर्व विधायक संजीव सिंह पर है। नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया से अब विधायक हैं। वह सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हैं।

संजीव समर्थकों का आरोप है कि पूर्णिमा नीरज सिंह के इशारे पर ही संजीव को जले प्रशासन प्रताड़ित कर रहा है। जेल गेट के बाहर खड़े धनबाद महानगर भाजपा के उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने कहा-संजीव सिंह के खिलाफ जेल प्रशासन के पास कोई शिकायत नहीं है। ऐसे में उन्हें धनबाद से दुमका शिफ्ट करने की तैयारी को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के इशारे पर काम कर रहा है।