Big Breaking:10 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली जीवन कंडुलना राँची पुलिस के समक्ष आत्मसर्पण करने की सूचना-सूत्र

राँची।सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है। 10 लाख ईनामी हार्डकोर भाकपा माओवादी जीवन कंडूलना का राँची पुलिस के समक्ष सरेंडर करने की सूचना है।सूत्रों ने बताया है कि 10 लाख ईनामी माओवादी जीवन कंडूलना अपने कई अन्य साथियों के साथ सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को झारखण्ड पुलिस मुख्यालय या एसएसपी ऑफिस में आयोजित एक समारोह में जीवन कंडूलना को आधिकारिक रूप से सरेंडर कराया जाएगा।हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।वहीं बताया जा रहा है कुछ औऱ नक्सली सरेंडर कर सकते हैं इसलिये अभी जानकारी नहीं दी जा रही है।

10 लाख ईनामी जीवन कंडूलना चाईबासा जिले के पोड़ाहाट के जंगल में क्षेत्र में सक्रिय था।लंबे समय से एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहा था. जीवन कंडूलना के दस्ते के साथ पुलिस की कई बार मुठभेड़ हुई लेकिन जीवन हर बार वो बचकर भागने में सफल रहता था।

झारखण्ड पुलिस ने जीवन कंडूलना समेत भाकपा माओवादी के कई बड़े नक्सलियों का पोस्टर जारी किया था।वहीं भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर बोयदा पाहन ने बीते 13 अक्टूबर 2020 अपने तीन साथियों के साथ राँची पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था।न्यू पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सामने हथियार डाले था।बोयदा पाहन पांच लाख का इनामी रहा था. उसके साथ हथियार डालने वालों में गोंदा पाहन उर्फ चाचा,बिरसा मुंडू और बिरासा मुंडा शामिल थे।