Jharkhand:राज्य सरकार ने बोकारो रेंज के आईजी समेत 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया

राँची।झारखण्ड सरकार ने राज्य के 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।वहीं बोकारो रेंज आईजी के पद पर पदस्थापित प्रिया दुबे को स्थानांतरित करते हुए आईजी ट्रेनिंग बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार की रात जारी कर दी गई है।

जानिए कौन कहां गए

1.बोकारो रेंज आईजी के पद पर पदस्थापित प्रिया दुबे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक आईजी ट्रेनिंग राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

2.हजारीबाग एसपी के पद पर पदस्थापित कार्तिक एस एसपी सीआईडी बनाया गया है।

3.राज्यपाल के परि सहाय मनोज रतन चौथे को हजारीबाग एसपी बनाया गया है।

4.पाकुड़ एसपी के पद पर पदस्थापित मणिलाल मंडल को एसीबी एसपी बनाया गया है।

5.सीआईडी एसपी के पद पर पदस्थापित अंजनी कुमार झा को गढ़वा एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

6.लातेहार एसपी के पद पर पदस्थापित प्रशांत आनंद को एसपी एटीएस बनाया गया है।

7.गुमला एसपी के पद पर पदस्थापित एचपी जनार्दन को पाकुड़ एसपी बनाया गया है।

8.कोडरमा एसपी के पद पर पदस्थापित एहतेशाम बकारीव को गुमला एसपी बनाया गया है।

9.गढ़वा एसपी के पद पर पदस्थापित श्रीकांत सुरेश राव हो तेरे को एससीआरबी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

10.राँची ट्रैफिक एसपी के पद पर पदस्थापित अंजनी अंजनी को लातेहार एसपी बनाया गया है।

11.चतरा एसपी के पद पर पदस्थापित ऋषभ कुमार झा को रेल जमशेदपुर एसपी बनाया गया है।

12.सिटी एएसपी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित कुमार गौरव को कोडरमा एसपी बनाया गया है।

13.एसडीपीओ सरायकेला के पद पर पदस्थापित राकेश रंजन को एसपी चतरा बनाया गया है।